छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: पार्टी संगठन के कार्यक्रमों में भाजपा नेताओं की पूछ परख नहीं

By kadwaghut|22 Apr 2026, 9:15 PM
f X W

Advertisement
Advertisement


0 जिलाध्यक्ष से मिलकर की शिकायत

छुरिया- पार्टी संगठन द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में कोई पूछ परख नहीं होने से स्थानीय भाजपा नेताओं में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। पार्टी संगठन के कार्यक्रमों में लगातार उपेक्षा किए जाने से नाराज भाजपा मण्डल छुरिया, निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने पार्टी के जिलाध्यक्ष से मिलकर अपनी पीड़ा जताई है ।
खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि पार्टी संगठन द्वारा खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है । लेकिन उन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों वरिष्ठ नेताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है । इससे नाराज होकर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता भाजपा मण्डल छुरिया के अध्यक्ष कान्ता साहू से मिलकर अपनी नाराजगी जताई । बताया जाता है कि इस पर मंडल भाजपा छुरिया के अध्यक्ष कान्ता साहू ने उन्हें बताया कि पार्टी कार्यक्रमों के आयोजन में अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नेताओं का नाम सूची उनके द्वारा भेजा जाता है । लेकिन उनका कहना था कि उनके द्वारा भेजी गई सूची में जिलास्तर से नामों की कांट-छांट कर दी जाती है । भाजपा मण्डल अध्यक्ष का यह जवाब सुनकर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जिला मुख्यालय राजनांदगांव पहुंचे । जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन बघेल तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत से मिलकर अपनी पीड़ा जताई इस पर जिलाध्यक्ष राजपूत ने उन्हें आश्वास्त किया कि उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जायेगा.

READ ALSO  युक्तियुक्तकरण के बाद प्रदेश में अब एक भी स्कूल शिक्षकविहीन नहीं, शिक्षा में गुणवत्ता और नवाचार पर सरकार का विशेष जोर - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

0 गांव चलो बस्ती चलो अभियान में भाजपा मण्डल की सूची को दरकिनार
भाजपा स्थापना दिवस पर गांव चलो बस्ती चलो अभियान 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक जिला भाजपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था । इस कार्यक्रम के लिए भाजपा मण्डल छुरिया से सूची मंगाई गई थी जिसमें कार्यक्रम अतिथि वक्ता सूची मण्डल छुरिया द्वारा भेजी गई, जिसे भी नजरअंदाज कर दिया गया.

0 भाजपा मण्डल से उत्तरा निषाद, जिला से राधिका चंद्रवंशी पर विवाद की स्थिति
जिला भाजपा संगठन द्वारा महिला मोर्चा अध्यक्ष के नामों की सूची में सर्वसम्मति से भाजपा मण्डल से जनपद सदस्य उत्तरा बाई निषाद का सिंगल नाम भेजा गया था, अंतिम समय में उस नाम को काटकर जिला भाजपा संगठन ने जनपद सदस्य राधिका चंद्रवंशी के नाम को फाईनल किया है । इसी वजह से जिला संगठन एवं भाजपा मण्डल छुरिया में विवाद की स्थिति बनी हुई है ।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins