छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

आयुष्मान एवं वय वंदना योजना में प्रगति लाने लगाए शिविर-कलेक्टर प्रजापति

By kadwaghut|16 Dec 2025, 8:16 PM
f X W

– नक्सल प्रभावित परिवारों को विभागीय योजनाओं से करें लाभान्वित

Advertisement
Advertisement

– दिव्यांगों के स्किल डेवलपमेंट के लिए बनाए कार्ययोजना

      मोहला 16 दिसम्बर 2025। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं के प्रगति एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान एवं वय वंदना योजना में आवश्यक प्रगति लाने शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्रम एवं छात्रावास में निवासरत बालिकाओं के परीक्षण करने करने एवं इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीबी स्क्रीनिंग एवं एनआरसी की समीक्षा की। उन्होंने एनआरसी के बच्चो के संख्या की जानकारी लेते हुए सुविधाएं बढ़ाने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।


       कलेक्टर प्रजापति ने नक्सल पीड़ित परिवारों एवं आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को ऐसे चिन्हित परिवारों को अपनी विभागीय योजनाओं से जोड़ने कौशल प्रशिक्षण और रोजगारोन्मुखी गतिविधियों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर प्रजापति ने पीएम सम्मान निधि की समीक्षा करते हुए कृषि विभाग को निर्देशित किया कि प्राप्त संदिग्ध सूची की जांच करें। इस दौरान उन्होंने रबी में धान के बदले लगने वाले अन्य फसलो एवं रकबा की जानकारी ली। उन्होंने कृषि विभाग को अवैध धान पर कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश  भी दिए।


      आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों को प्रारंभ करने के निर्देश दिए। पीएचई विभाग की समीक्षा करते हुए जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत घरों में कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने जल विहीन संस्थानों, चिकित्सालय एवं भवनों के प्राप्त सूची पर तेजी से कार्य करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर प्रजापति ने सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत साइकिल वितरण की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्धारित समयावधि में साइकिल वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्माणाधीन आवासों की पूर्णता पर तेजी लाने के निर्देश सभी सीईओ जनपद को दिए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को दिव्यांगों के स्किल डेवलपमेंट के लिए कार्य योजना बनाने की निर्देश दिए ताकि दिव्यांगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला हेमेन्द्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

READ ALSO  राजनांदगांव : स्वाइन फ्लू: एक मरीज डिस्चार्ज, दूसरा वेंटिलेटर पर ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins