छत्तीसगढ़

नारी सशक्तिकरण की मिसाल: महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को किया गया सम्मानित

By Admin|11 Mar 2026, 6:36 PM
f X W

कोरिया

महिला शक्ति को मिला सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पंचायत ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं, बिहान योजना से जुड़ी महिला कैडर्स व जागरूक माताओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सेक्टरों की करीब 19 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को पोषण, बच्चों की नियमित उपस्थिति, शालापूर्व शिक्षा, पोषण वाटिका निर्माण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पोषण ट्रैकर ऐप में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कई कार्यकर्ताओं ने 100 प्रतिशत टीएचआर वितरण, पोषण ट्रैकर के सभी इंडिकेटर पूर्ण करने और हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने में उल्लेखनीय कार्य किया है।

इसके अलावा बिहान योजना के अंतर्गत महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 10 महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पत्रकारिता के पेशे से आने वाली पत्रकार मती कमरून निशा को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में स्वस्थ बच्चा-जागरूक महतारी श्रेणी में भी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इन माताओं ने बच्चों के बेहतर पोषण, आंगनबाड़ी सेवाओं के नियमित उपयोग, रेडी-टू-ईट एवं गरम भोजन के सेवन और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ लेकर स्वस्थ बाल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि महिलाएं समाज और परिवार की मजबूत आधारशिला हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

READ ALSO  राजनांदगांव : अंडरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने पर स्टेशन प्रबंधक को गुलदस्ता भेंट किया...

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button