छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर ग्रामों में चलाया गया स्वच्छता अभियान

By kadwaghut|03 Oct 2025, 8:08 PM
f X W

राजनांदगांव 03 अक्टूबर 2025। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर जिले के विभिन्न ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ श्रमदान कर ग्राम के विभिन्न स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही रैली निकालकर ग्राम को स्वच्छ के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता की शपथ ली तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।

कार्यक्रम में सरपंच, सचिव, गणमान्य नागरिकों ने  महात्मा गांधी के स्वच्छता और राष्ट्र के प्रति उनके विचारों के संबंध में जानकारी दी। गांव में स्वच्छता बनाए रखने के लिए घर-घर से कचरा संग्रहण करने, उसका पृथक्करण करने वाले स्वच्छाग्राही समूह सदस्यों को उनके योगदान के लिए श्रीफल, सुरक्षा किट, साड़ी सहित अन्य सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों से गीला एवं सूखा कचरा अलग रखने, उसका सुरक्षित निपटान कर अलग-अलग देने, निर्धारित समय में स्वच्छता शुल्क देने का आग्रह किया गया। ग्राम स्तर पर स्वच्छता ही सेवा थीम पर गीत, नाटक, मेहंदी, चित्रकला,रंगोली सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG Weather Update: ‘अर्नब’ साइक्लोन से बढ़ेगी बारिश की संभावना, मौसम विभाग के अलर्ट पर नजर

Related Articles

2

Back to top button