छत्तीसगढ़

CG : तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी ने सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को जबरदस्त टक्कर मार दी…

By lokesh sharma|07 Dec 2025, 3:38 PM
f X W

खैरागढ़, खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। परशकोल चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी ने सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Advertisement
Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई। हादसे के बाद भी ड्राइवर ने वाहन रोकने की बजाय स्पीड और बढ़ा दी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर भागने की फिराक में ट्रक को और तेज भगा रहा था, इससे शव और भी ज्यादा क्षत-विक्षत हो गया। लेकिन बाइक गाड़ी में बुरी तरह फंसी होने के कारण ट्रक को रोकना पड़ा। चश्मदीदों के मुताबिक फंसी हुई इक सड़क पर घिसटती हुई करीब डेढ़ किलोमीटर तक आगे बढ़ती रही। बाइक को घसीटते हुए गाड़ी गोरपा तक पहुंच गई, जहां जाकर वाहन को रोका गया। तब तक बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और युवक की शरीर भीषण रूप से क्षत-विक्षत हो चुका था। घटना को देख आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया और भीड़ मौके पर जमा हो गई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : जिला अस्पताल को एफएसएसआई का 5-स्टार ‘ईट राइट कैंपस’ प्रमाण-पत्र ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins