छत्तीसगढ़

महापौर के साथ देखेंगे ‘केरल स्टोरी-2’, कच्छ गुर्जर समाज करेगा बेटियों को जागरूक

By Admin|11 Mar 2026, 12:11 PM
f X W

रायपुर.

राजधानी रायपुर में श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज (महिला मंडल) अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक अनूठा सामाजिक आयोजन करने जा रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष को यादगार बनाने और समाज की बेटियों को वर्तमान सामाजिक चुनौतियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महिला मंडल की ओर से 11 मार्च को फिल्म ‘केरल स्टोरी-2’ का विशेष चैरिटी शो आयोजित किया जाएगा।

महापौर मीनल चौबे बतौर मुख्य अतिथि होंगी शामिल
आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में रायपुर की महापौर मीनल चौबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाज की बेटियों के साथ सिनेमा हॉल में बैठकर फिल्म देखेंगी और उनसे संवाद भी करेंगी। आयोजन को महिला जागरूकता और सामाजिक सरोकार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

सामाजिक जागरूकता का उद्देश्य
महिला मंडल की अध्यक्ष मनीषा बेन सोलंकी ने बताया कि समाज की महिलाओं की एकजुटता और सक्रियता के 50 वर्ष पूरे होना गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बेटियों को सामाजिक मुद्दों, सुरक्षा और जागरूकता के प्रति संवेदनशील बनाना बेहद आवश्यक है। ऐसे में ‘केरल स्टोरी-2’ का यह चैरिटी शो महिला सशक्तिकरण और जागरूकता की दिशा में एक सार्थक पहल साबित होगा।

विशेष अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता वेलूबेन चावड़ा करेंगी। वहीं नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत भाई राठौड़ और एमआईसी सदस्य महेंद्र भाई खोड़ियार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर समाज के इस आयोजन में सहभागिता करेंगे। समाज के सदस्यों का मानना है कि स्वर्ण जयंती वर्ष का यह कार्यक्रम बेटियों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी संदेश देगा।

READ ALSO  IPS अंकिता शर्मा के समर्थन में उतरे महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी और विधायक रिकेश सेन, बोले- छत्तीसगढ़ की बेटी पर गर्व
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button