छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : मंत्री कल से बैठेंगे बीजेपी दफ्तर में…

By kadwaghut|02 Aug 2026, 1:23 PM
f X W

रायपुर. भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोबारा सहयोग केंद्र की सोमवार से शुरुआत होने जा रही है. 3 से 7 अगस्त तक कैबिनेट मंत्रियों के बैठने का सिलसिला चलेगा. इस दौरान वह कार्यकर्ताओं और आमजनों की समस्याएं सुनेंगे. सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने के मुताबिक सहयोग केंद्र में आगामी 3 अगस्त से लगातार पांच दिन राज्य सरकार के मंत्री दोपहर 3 से 5 बजे तक प्रदेश भर से आने वाले कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे.

Advertisement
Advertisement

साथ ही इसके निराकरण की पहल भी करेंगे. इसके लिए कार्यकर्ताओं को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक प्रदेश कार्यालय आकर पंजीयन कराना होगा. आबंटित टोकन के आधार पर क्रमशः सुनवाई होगी. सहयोग केंद्र में 3 अगस्त को मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, 4 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, 5 अगस्त को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, 6 अगस्त को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और 7 अगस्त को कृषि मंत्री रामविचार नेताम उपस्थित रहेंगे.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : महावीर चौक पर गड्ढों से हिचकोले खा रहे वाहन, हादसे का खतरा ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins