छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कुंभकारों को बिजली चाक के साथ पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र भी बांटे…

By kadwaghut|04 Sep 2026, 11:58 AM
f X W

डोंगरगांव , कुंभकार समाज के पारंपरिक व्यवसाय को गति देने और गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने हितग्राहियों को विद्युत चाक का वितरण गया। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गांधी की अनुशंसा पर माटी कला बोर्ड के द्वारा स्वीकृत विद्युत चाक का वितरण हितग्राहियों को किया। इसके साथ ही वार्ड के जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र भी सौंपा गया।

Advertisement
Advertisement

कुंभकार समाज के लोगों को पारंपरिक चाक चलाने में होने वाली परेशानियों और उनकी आर्थिक जरूरतों को देखते हुए पार्षद प्रफुल्ल जैन के प्रयास से माटी कला बोर्ड से विद्युत चाक की स्वीकृत प्राप्त हुई। स्वीकृति मिलने के बाद वार्ड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कुंभकार समाज के लोगों को आधुनिक विद्युत चाक बांटे गए।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत हुए मकानों के अधिकार पत्र भी हितग्राहियों को प्रदान किए गए। इस अवसर पर गांधी ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। विद्युत चाक मिलने से कुंभकार समाज के व्यवसाय को नई तकनीकी मदद मिलेगी, वहीं पीएम आवास से गरीब परिवारों को आशियाना मिलेगा। इस अवसर पर दीना पटेल, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, रामकिशन महेश्वरी, राम कुमार गुप्ता, हिना जैन, हेमंत चोपड़ा सहित कुंभकार समाज के पदाधिकारी मौजूद थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  नई जिम्मेदारी के साथ नई शुरुआत, विजय शर्मा की मौजूदगी में पदाधिकारियों ने ली शपथ

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins