छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : गणेश विसर्जन झांकी के लिए बदली ट्रैफिक व्यवस्था: 25 सितंबर दोपहर 2 बजे से शहर में चारपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, कई मार्ग डायवर्ट

By kadwaghut|24 Sep 2026, 6:41 PM
f X W

राजनांदगांव। गणेश विसर्जन झांकी और मोहारा कुंड में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए राजनांदगांव यातायात पुलिस ने शहर के लिए विशेष ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है। 25 सितंबर 2026 को निकलने वाली विसर्जन झांकी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 25 सितंबर दोपहर 2 बजे से 26 सितंबर सुबह 10 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।

यातायात पुलिस के अनुसार फरहद चौक, ट्रांसपोर्ट नगर, मोहारा बायपास, गठुला और सीआईटी बायपास से शहर की ओर आने वाले हल्के एवं भारी चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बीजेपी कार्यालय एवं 18 एकड़ कट से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। वहीं बालोद की ओर से आने वाले वाहनों को हल्दी मोड़ से वैकल्पिक मार्ग पर भेजा जाएगा।

यहां रहेगी दोपहिया वाहनों की पार्किंग

डोंगरगांव एवं बालोद की ओर से आने वाले दोपहिया वाहनों के लिए साइंस कॉलेज, गुजराती स्कूल और बख्शी स्कूल में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। तुमड़ीबोड़ एवं सुकुलदैहान की ओर से आने वालों के लिए प्यारेलाल स्कूल, जबकि खैरागढ़ एवं दुर्ग की ओर से आने वाले दोपहिया वाहनों के लिए स्टेट स्कूल एवं फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग निर्धारित की गई है।

इस मार्ग से निकलेगी विसर्जन झांकी

गणेश विसर्जन झांकियां मानव मंदिर चौक में महावीर चौक, गुरुद्वारा चौक और दुर्गा चौक की ओर से प्रवेश करेंगी। इसके बाद झांकियां आजाद चौक, भारत माता चौक, कामठी लाइन, सुरजन गली, रामाधीन मार्ग, तिरंगा चौक होते हुए गंज चौक की ओर बढ़ेंगी और शहर से बाहर निकलेंगी।

READ ALSO  जगदलपुर में सेवा संकल्प का जनसेवा से जुड़ाव, शिविर में हितग्राहियों को मिले योजनाओं के लाभ

झांकी के निर्धारित मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

बालोद से आने वाले भारी वाहनों पर भी रोक

25 और 26 सितंबर को मोहारा कुंड/नदी में प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए बालोद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हल्दी तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। 25 सितंबर से 26 सितंबर की रात तक बालोद मार्ग से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि झांकी और विसर्जन के दौरान निर्धारित मार्गों पर वाहन खड़ा न करें, वैकल्पिक मार्गों एवं तय पार्किंग स्थलों का उपयोग करें और पुलिस द्वारा लागू डायवर्सन व्यवस्था का पालन करें।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins