छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Happy Birthday Abhishek Singh: पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई, सोशल मीडिया पर दिनभर शुभकामनाओं की बौछार…

By kadwaghut|05 Mar 2026, 3:56 PM
f X W

राजनांदगांव। राजनांदगांव के पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंह का आज जन्मदिन पूरे जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Happy Birthday Abhishek Singh
Happy Birthday Abhishek Singh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संदेश में कहा कि मां बम्लेश्वरी से प्रार्थना है कि अभिषेक सिंह को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि वे समाज और प्रदेश की सेवा में इसी तरह सक्रिय बने रहें।

अभिषेक सिंह के जन्मदिन के अवसर पर दिनभर सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला चलता रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, समर्थकों और आम नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कई लोगों ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को भी याद किया।

गौरतलब है कि अभिषेक सिंह वर्ष 2014 से 2019 तक राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनहित से जुड़े कई विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवाओं और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण वे क्षेत्र में लोकप्रिय रहे हैं।

Happy Birthday Abhishek Singh
Happy Birthday Abhishek Singh
Happy Birthday Abhishek Singh
Happy Birthday Abhishek Singh
Happy Birthday Abhishek Singh
Happy Birthday Abhishek Singh
Happy Birthday Abhishek Singh
Happy Birthday Abhishek Singh
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : 52.91 लाख की गड़बड़ी, सहायक संचालक सस्पेंड…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins