छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : भाजपा प्रकोष्ठों की प्रदेश बैठक में संगठन विस्तार पर दिया जोर…

By kadwaghut|29 Jul 2026, 10:59 AM
f X W

राजनांदगांव , बीते दिनों रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के सभी प्रकोष्ठों की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका संगठन है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने पदाधिकारियों से सेवा, समर्पण और सक्रियता की भावना के साथ संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने विभिन्न प्रकोष्ठों को संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप सक्रिय भूमिका निभाने, आपसी समन्वय बढ़ाने और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के निर्देश दिए। बैठक में संगठन विस्तार के तहत 17 प्रकोष्ठों में से केवल चिकित्सा प्रकोष्ठ और व्यापारी प्रकोष्ठ को मंडल स्तर तक संगठनात्मक गठन और घोषणा करने के निर्देश दिए गए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में महाराजा चौक में कांग्रेस का 'चीनी सत्याग्रह' ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins