कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : कोयला लोड ट्रेलर में लगी आग, स्टेडियम रोड की घटना …

By lokesh sharma|23 Feb 2026, 12:01 PM
f X W

कोरबा। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के अशोक वाटिका स्टेडियम रोड पर कोयले से भरे ट्रेलर में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे वाहन को घेर लिया। धुएं का गुबार दूर तक फैल गया और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर स्टेडियम रोड से गुजर रहा था तभी केबिन के पास से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग भड़क गई।

चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। वाहन टी ट्रांसपोर्ट कंपनी का बताया जा रहा है। ट्रेलर का नंबर CG12BJ0643 है। आग लगने के बाद काफी देर तक ट्रेलर धू-धू कर जलता रहा। दमकल वाहन देरी से मौके पर पहुंचा। आग बुझाने में हुई देरी को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। घटनास्थल के पास पेट्रोल पंप, दुकानें और रिहायशी मकान हैं।

समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही 112 और सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : नृत्य प्रतियोगिता में यूसिका साहू को मिला प्रथम स्थान...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button