छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

CG : जल जीवन मिशन : जंगलपुर की दैनिक जीवनशैली में आया सकारात्मक परिवर्तन …

By lokesh sharma|21 Feb 2026, 1:20 PM
f X W

राजनांदगांव । जल जीवन मिशन अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम जंगलपुर के सभी 275 परिवारों को फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन प्रदान कर ग्राम के प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल की सतत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। नल के माध्यम से घर पर शुद्ध पेयजल मिलने से ग्राम की दैनिक जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। ग्राम पंचायत जंगलपुर के सरपंच भूपेन्द्र साहू ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना आने से पहले ग्रामीणों को पेयजल के लिए हैंडपंप तथा दूरस्थ जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था।

ग्रीष्म ऋतु में जल संकट की स्थिति गंभीर हो जाती थी। किन्तु जल जीवन मिशन से ग्राम के प्रत्येक घरों तक नल कनेक्शन से नियमित स्वच्छ जल मिल रहा है। जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों, विभागीय तकनीकी टीम एवं ग्रामीणों के समन्वय से योजना को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया गया। पाइपलाइन विस्तार, टंकी निर्माण एवं जल स्रोत के सुदृढ़ीकरण सहित अन्य कार्य गुणवत्तापूर्ण संपन्न हुए।

ग्राम जंगलपुर में गठित जल बहिनी जनिया बाई, लकेश्वरी, ममता साहू, रेखा यादव एवं लीला बाई ने योजना को जमीनी स्तर पर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जल बहिनी द्वारा नियमित रूप से एफटीके किट के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण किया जाता है तथा ग्रामीणों को स्वच्छता, जल संरक्षण एवं जल का दुरूपयोग नहीं करने के प्रति जागरूक किया जाता है।

इन महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से योजना के प्रति समुदाय का विश्वास एवं सहभागिता बढ़ी है। घर पर ही नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल मिलने से ग्रामीण महिलाओं को घरेलू कार्यों में सुविधा मिली है। बच्चों की पढ़ाई के लिए अधिक समय मिल रहा है तथा स्वच्छ जल के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी कमी आई है। ग्रामीणों में आत्मनिर्भरता और जागरूकता आई है।

READ ALSO  बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों पर विशेष पहल, सुरक्षित बचपन अभियान के तहत दी गई पॉक्सो अधिनियम की जानकारी

मजबूत नेतृत्व, सामुदायिक सहभागिता एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से किसी भी योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है। जल जीवन मिशन के हर घर जल के लक्ष्य को पूर्ण कर ग्राम जंगलपुर अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरा है।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button