छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

CG : बेमेतरा के इस गांव में हत्या के बाद तनाव का माहौल …

By kadwaghut|07 Aug 2026, 11:11 AM
f X W

बेमेतरा। जिले के साजा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरतरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 45 वर्षीय ओमप्रकाश प्रजापति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जानकारी के अनुसार, जमीन को लेकर हुए विवाद के दौरान ओमप्रकाश प्रजापति पर शिव, रोशन, सोमनाथ और दीपक श्रीवास ने कथित रूप से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से सभी नामजद आरोपी गांव से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।घटना के बाद गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : कुदर्शन ध्यान को समय रहते दूर करना ही हितकारी : मुनि संवेगरत्न सागर…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins