DPR छत्तीसगढ समाचाररायगढ जिला

CG : भारतीय डाक विभाग की वर्चुअल डाक अदालत 18 फरवरी को

By lokesh sharma|17 Feb 2026, 4:58 PM
f X W

रायगढ़, उपभोक्ताओं की डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग द्वारा 18 फरवरी को वर्चुअल डाक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। विभाग ने बताया कि इस पहल का मकसद ग्राहकों को उच्च स्तर की सेवाएं प्रदान करना और लंबित मामलों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करना है। डाक सेवाओं में कभी-कभी उत्पन्न होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए यह मंच उपभोक्ताओं और विभागीय अधिकारियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करेगा।

Advertisement
Advertisement

यह वर्चुअल डाक अदालत 18 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से रायगढ़ संभाग के अंतर्गत अधीक्षक डाकघर कार्यालय, कोतरा रोड, कॉमर्स कॉलेज के पास, रायगढ़ में किया जाएगा। इस दौरान विभागीय अधिकारी उपभोक्ताओं की काउंटर सेवा, बचत बैंक, मनी ऑर्डर, स्पीड पोस्ट, डाक जीवन बीमा सहित विभिन्न सेवाओं से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई करेंगे और मौके पर ही समाधान का प्रयास करेंगे। डाक विभाग ने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से इस वर्चुअल डाक अदालत में भाग लेकर अपनी समस्याओं के समाधान का लाभ उठाने की अपील की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : युवक पर एयरगन से फायर कर फरार आरोपी ग्वालियर स्टेशन से गिरफ्तार ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins