मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाराजा छत्रसाल और सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया

By Admin|09 Dec 2025, 8:06 PM
f X W

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को खजुराहो कन्वेंशन सेंटर के पास स्थित बुदेलखण्ड केसरी महाराजा छत्रसाल बुंदेला और भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर केबिनेट के सभी मंत्रीगण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

मतंगेश्वर महादेव के किए दर्शन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने छतरपुर प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो के प्राचीन मतंगेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मतंगेश्वर महादेव के दर्शन किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के नागरिकों के कल्याण और सुख समृद्धि की कामना की।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  26 सितंबर से ग्वालियर में बड़ा न्यायिक सम्मेलन, 60 से ज्यादा न्यायमूर्ति आएंगे

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins