छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: मां बम्लेश्वरी मंदिर रोप-वे 16 से 27 फरवरी तक रहेगा बंद

By kadwaghut|15 Feb 2026, 12:15 PM
f X W

मेंटेनेंस कार्य के चलते अस्थायी रूप से रोकी गई सेवा

Advertisement
Advertisement

डोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा संचालित रोप-वे सेवा 16 फरवरी से 27 फरवरी तक अस्थायी रूप से बंद रहेगी। समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोप-वे में मरम्मत एवं तकनीकी मेंटेनेंस कार्य कराए जाने के कारण यह निर्णय लिया गया है।

Read Also: Rajnandgaon : फर्जी पासबुक देकर ग्रामीणों से लाखों की ठगी, पोस्ट मास्टर फरार…. 150 से अधिक फर्जी पासबुक मिलने की चर्चा, पुलिस में शिकायत दर्ज

ट्रस्ट समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय-समय पर रोप-वे का तकनीकी निरीक्षण और मेंटेनेंस कार्य कराया जाता है। इसी क्रम में निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक मरम्मत, उपकरणों की जांच और सुरक्षा मानकों की परीक्षण प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Read Also: राजनांदगांव: फर्नीचर मार्ट में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

इस दौरान रोप-वे सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी, इसलिए दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से पैदल मार्ग का उपयोग करने की अपील की गई है। मंदिर में दर्शन-पूजन की व्यवस्था यथावत जारी रहेगी।

मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मेंटेनेंस कार्य श्रद्धालुओं की बेहतर सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद रोप-वे सेवा पुनः प्रारंभ कर दी जाएगी।R

Read Also: Rajnandgaon: आधा दर्जन लोकल ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : राहुल गांधी को बस्तर लाने की तैयारी, बड़े आंदोलन की होगी शुरुआत ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins