छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: बौद्ध कल्याण समिति राजनांदगांव के अध्यक्ष पद हेतु दीपंकर खोंबागड़े मैदान में, 15 फरवरी को मतदान

By kadwaghut|14 Feb 2026, 8:40 PM
f X W

राजनांदगांव। बौद्ध कल्याण समिति राजनांदगांव के अध्यक्ष पद के लिए आगामी 15 फरवरी 2026, रविवार को मतदान कराया जाएगा। इस पद के लिए दीपकर खोंबागड़े ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है और वे चुनाव चिन्ह “किताब छाप” के साथ मैदान में हैं।
जारी अपील में मतदाताओं से पुस्तक छाप पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई है। प्रचार सामग्री में “धर्म, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के साथ समाज का उत्थान” को मुख्य उद्देश्य बताया गया है। चुनाव में दीपांकर खोबरागड़े,विजय रंगारी श्रीमती वंदना मेश्राम चुनाव में उम्मीदवार है।
दीपकर खोंबागड़े ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कई संकल्प प्रस्तुत किए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—
धर्म प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक चेतना: बाबा साहेब के विचारों के प्रचार-प्रसार पर जोर।
शिक्षा को सशक्त बनाना: प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन एवं करियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन।
रोजगार मार्गदर्शन: बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन शिविर।
स्वास्थ्य शिविर: समाज के लोगों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं निदान शिविर का आयोजन।
मतदान का समय और स्थान
मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
मतदान स्थल इस प्रकार हैं—
डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर सांस्कृतिक भवन, सिविल लाइन, राजनांदगांव
माता रमाई भीमराव आंबेडकर सांस्कृतिक भवन, स्टेशनपारा शिक्षक नगर, राजनांदगांव
अपील में कहा गया है कि “बाबा साहेब ने हमें वोट देने का अधिकार दिया है, समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आपका वोट जरूरी है।”
मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का आग्रह किया गया है।

Advertisement
Advertisement
READ ALSO  राजनांदगांव : क्षतिग्रस्त डिवाइडरों की मरम्मत की जाए…

Read Also: CG: फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने वाले दो गिरफ्तार – एसएसपी शशि मोहन सिंह बोले – शासकीय भर्ती में जालसाजी बर्दाश्त नहीं…

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins