DPR छत्तीसगढ समाचारकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

CG : सभी राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों को प्रत्येक मंगलवार एवं बुधवार को अनिवार्य रूप से मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश

By lokesh sharma|09 Feb 2026, 3:28 PM
f X W

अब सोमवार को होगी समय-सीमा की बैठक
खंडहर हो चुके भवनों को तोड़वाने के निर्देश
कंडम वाहनों की होगी नीलामी

Advertisement
Advertisement

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने राज्य शासन के दिए गए निर्देशों के परिपालन में सभी राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों को प्रत्येक मंगलवार एवं बुधवार को अनिवार्य रूप से मुख्यालय में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया है। प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाले समय-सीमा की बैठक अब सोमवार को आयोजित की जाएगी। कलेक्टर क्षीरसागर ने सोमवार को आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन पोर्टल के साथ ही कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा दिए निर्देशों के अनुसार जिले के सभी राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारी मंगलवार व बुधवार को मुख्यालय में रहकर शासकीय कामकाज को संचालित करें।


कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागों के कंडम वाहनों को आरटीओ के माध्यम से नीलामी कराने तथा खंडहर हो चुके शासकीय भवनों को विधिवत अनुमति प्राप्त कर तोड़वाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। शत-प्रतिशत छोटे बच्चों का जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए कहा गया। पीएम सूर्य घर निःशुल्क बिजली योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रकरण बनवाने, ई-ऑफिस के माध्यम से शासकीय कार्यों का संपादन, शेष विद्युत देयकों को मार्च तक भुगतान करने और सभी स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया। समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार कुर्रे एवं ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, जिला अधिकारी एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।

READ ALSO  CG : राज्यपाल डेका को लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष शांडिल्य ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins