DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : स्वामी आत्मानंद विद्यालय में “परीक्षा पे चर्चा”, पीएम मोदी के टिप्स से विद्यार्थियों में बढ़ा आत्मविश्वास

By lokesh sharma|06 Feb 2026, 4:46 PM
f X W

‘परीक्षा को उत्सव की तरह लें – समय प्रबंधन और तनावमुक्त तैयारी के गुण सीखे छात्र-छात्राओं ने

Advertisement
Advertisement

एमसीबी, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय में आयोजित “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम का नौवां संस्करण विद्यार्थियों के लिए उत्साह और प्रेरणा से भरपूर रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद को सुनते हुए छात्र-छात्राओं ने परीक्षा से जुड़े तनाव को दूर करने और बेहतर तैयारी के लिए कई उपयोगी टिप्स सीखे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करना और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना रहा। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि परीक्षा को बोझ नहीं बल्कि उत्सव की तरह लें। उन्होंने समय प्रबंधन, स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक संतुलन बनाए रखने पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को रोजाना अपने कार्यों की योजना बनाने, साथियों के साथ सहयोग बढ़ाने और निरंतर अभ्यास करने की सलाह दी। कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रामाश्रय शर्मा, ए.पी.सी. सूर्याेदय सिंह, ए.डी.पी.ओ. गणेश यादव सहित शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को उपयोगी और प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि इससे परीक्षा के प्रति उनका डर कम हुआ और तैयारी के प्रति नई ऊर्जा मिली। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को तनावमुक्त वातावरण में सीखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं, जिससे शिक्षा प्रणाली को अधिक छात्र-केंद्रित बनाने में मदद मिलती है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : 21 सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 76.93 करोड़ रूपए स्वीकृत ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins