छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : जिला मुख्यालय मोहला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व कैंसर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया…

मोहला | जिला मुख्यालय मोहला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व कैंसर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर तूलिका प्रजापति, सीएमएचओ डॉ. विजय खोबरागड़े की निर्देश पर किया गया था। कार्यक्रम में बीएमओ डॉ. सीमा ठाकुर, जिला प्रोग्राम मैनेजर डॉ. सविता साहू, डॉ. श्वेता भास्कर, डॉ. प्रीति वर्मा, डॉ. अरविंद बनकर व स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

आयोजन में उपस्थित सभी लोगों ने शपथ ली की कि वे कैंसर को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और कैंसर के मरीजों की उपचार को प्राथमिकता देंगे। इस अवसर पर डॉक्टरों ने लोगों को कैंसर के लक्षणों और इसके उपचार के बारे में जागरूक किया। लोगों से अपील की कि कैंसर के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं और सभी मेडिसिन का उपयोग करें।

Related Articles

Back to top button