छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने दिल्ली रवाना हुए CM साय …

By kadwaghut|14 May 2026, 11:21 AM
f X W

रायपुर। CM साय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने दिल्ली रवाना हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “हम और हमारे गृहमंत्री विजय शर्मा दिल्ली जा रहे हैं और वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। बस्तर में मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान चला रहे हैं। वहां लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हो रहा है। हम लोगों के राशन और आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं। सभी की जानकारी दी जाएगी।” उन्होंने आगे कहा, “भारत सरकार और प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद कि उन्होंने बहुत सी फसलों का MSP बढ़ाया है। इससे किसानों को लाभ होगा।”

Advertisement
Advertisement

बता दें कि अमित शाह के साथ बैठक में छत्तीसगढ़ से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : लाखों के बकाया बिजली बिल पर कार्रवाई, 49 कनेक्शन काटे…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins