छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : मोबाइल दुकान में चोरी, 4 से 5 की संख्या में थे चोर …

By lokesh sharma|23 Feb 2026, 4:50 PM
f X W

रायगढ़। मोबाइल दुकान में अज्ञात नकाबपोश चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने शटर का ताला तोड़कर अंदर रखे नए व पुराने मोबाईल को पार कर दिया। जिसका अब CCTV फूटेज सामने आया है। जिसमें करीब 4-5 चोर नजर आ रहे हैं। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कुडुमकेला के तेलीपाटा का रहने सेतराम साव 31 साल सड़कपारा मेन रोड में साव कंप्यूटर एंड मोबाइल के नाम से दुकान का संचालन करता है।जहां पिछले दिनों इसके मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी हुई। घटना के बाद अब इस चोरी का CCTV वीडियो सामने आया है। जिसमें 4-5 चोर नजर आ रहे हैं और सभी ने चेहरे पर कपड़ा लपेटा हुआ है।

शटर को लोहे के रॉड से तोड़कर चोर दुकान के भीतर घुसे। इसके बाद एक-एक कर काउंटर व दुकान में रखे मोबाईल को बैग में रखकर पार कर दिया। यही नहीं चोरों की नजर जब CCTV कैमरे में पड़ी तो उन्होंने कैमरा को ले गए, पर इसका DVR वहीं छोड़ गए। जिससे पूरी घटना कैमरे में रिकार्ड हो गई।

घटना के बाद दुकान संचालक सेतराम ने घरघोड़ा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 15 फरवरी को दिन भर दुकान चलाने के बाद रात में करीब सवा 8 बजे अपने दुकान के शटर में ताला लगाकर घर चले गया था।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में आसमान में दिखेगा रोमांच, स्वदेशी ‘ध्रुव’ हेलीकॉप्टर से करतब दिखाएगी सारंग टीम

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button