छत्तीसगढ़

CG : वाड्रफनगर ब्लॉक में हर घर नल से जल, वीरेंद्र नगर बना जल जीवन मिशन की मिसाल …

By lokesh sharma|02 Feb 2026, 11:39 AM
f X W

बलरामपुर। जिले के वाड्राफनगर में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन – हर घर नल, हर घर जल योजना धरातल पर सफलतापूर्वक उतरती नजर आ रही है। इसका ताजा उदाहरण ग्राम पंचायत वीरेंद्र नगर है, जहां लगभग 200 से अधिक घरों में नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार योजना लागू होने से पहले उन्हें कुएं और हैंडपंप के पानी पर निर्भर रहना पड़ता था। कई ग्रामीणों को पानी लाने के लिए लगभग 2 किलोमीटर दूर तक पैदल जाना पड़ता था। कुएं का दूषित पानी पीने से कई बार ग्रामीणों की तबीयत भी खराब हो जाती थी, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रहती थीं।

वाड्राफनगर ब्लॉक के वीरेंद्र नगर ग्राम पंचायत में अब हर घर में नल से पानी पहुंचने के बाद ग्रामीणों की दिनचर्या आसान हो गई है। महिलाओं और बच्चों को पानी भरने के लिए दूर नहीं जाना पड़ रहा है। साथ ही स्वच्छ पानी मिलने से स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिल रहा है। पीएचई विभाग के जिला अधिकारी पंकज जैन ने बताया कि वीरेंद्र नगर गांव में जल संकट को पूरी तरह दूर कर दिया गया है। 200 से अधिक घरों में पानी सप्लाई किया जा रहा है इसके अलावा जिले के अन्य ग्रामीण इलाकों में भी जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में बलरामपुर जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ पेयजल से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। नल से जल मिलने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आई है। अब उन्हें न तो लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है और न ही दूषित पानी पीने की मजबूरी है। स्वच्छ पेयजल घर-घर उपलब्ध होने से स्वास्थ्य, समय और श्रम तीनों की बचत हो रही है।

READ ALSO  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, केवल मारपीट के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का दोष साबित नहीं होता
https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/tap-water-in-every-house-in-wadrafnagar-block-virendra-nagar-becomes-an-example-of-jal-jeevan-mission-4558975
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button