छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

By kadwaghut|01 Feb 2026, 5:43 PM
f X W

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है

Advertisement
Advertisement

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेण्डर किरो के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक नंद किशोर गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। प्रकरण में प्रार्थी द्वारा थाना कोतवाली में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी कि आरोपी द्वारा शेयर मार्केट में निवेश कर एक वर्ष में रकम दोगुनी करने का लालच देकर अलग-अलग तिथियों में कुल 15,00,000/- रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए गए। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा संबंधित बैंक खातों का विवरण प्राप्त कर आरोपी की पतासाजी लगातार की जा रही थी। आरोपी घटना के बाद बैंगलौर, रायपुर, बिलासपुर एवं जांजगीर में लगातार ठिकाने बदलकर छिप रहा था। इसी दौरान आरोपी के मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा में मौजूद होने की सूचना प्राप्त होने पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से एचडीएफसी बैंक के करंट अकाउंट का एक चेक जप्त किया गया है।

Read Also: Rajnandgaon: आधा दर्जन पटवारियों का तबादला…..

गिरफ्तार आरोपी का नाम:
प्रकाश सिन्हा, उम्र 32 वर्ष
पिता – पुनारद सिन्हा
निवासी – फेस-2, एफ-50, वुड आयलैंड सोसायटी, महादेव घाट, अमलेश्वर

इस करवाही में प्रधान आरक्षक शम्भू नाथ द्विवेदी, आरक्षक प्रयांश सिंह, पुराण वर्मा, महिला आरक्षक माहेश्वरी कुर्रे की सराहनीय भूमिका रही

READ ALSO  CG : आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ा नया सवेरा महिला स्व सहायता समूह ...

थाना कोतवाली पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे शेयर मार्केट अथवा अन्य निवेश योजनाओं में धन निवेश करने से पूर्व पूरी जांच-पड़ताल करें एवं किसी भी प्रकार के लालच में न आएं।

Read Also : Rajnandgaon: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins