छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: ट्रैक्टर चोरी के मामले में एक अपचारी बालक सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

By kadwaghut|20 Jan 2026, 11:10 PM
f X W

सायबर सेल राजनांदगांव एवं थाना गैंदाटोला की संयुक्त कार्यवाही गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

आरोपीः- (01) देवेन्द्र साहू, पिता रथुराम साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी बादराटोला, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव

(02) यशवंत कुमार नेताम, पिता हुमनलाल नेताम, उम्र 24 वर्ष,
निवासी पदगुड़ा, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव

(03) योगेश साहू, पिता सुरजभान साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी कोहका, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव

(04) अजय कुमार, पिता पंचम कुमार, उम्र 19 वर्ष, निवासी पदगुड़ा, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

(05) एक विधि से संघर्षरत बालक

विवरणः- दिनांक 14.01.2026 को प्रार्थी जीवनलाल पटेल निवासी खुर्सीपार, थाना गैंदाटोला, जिला राजनांदगांव द्वारा थाना गैंदाटोला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके घर के सामने खड़ा स्वराज 735 ट्रैक्टर क्रमांक CG 08 AL 8685 जिसकी कीमती 3,50,000/- रूपये को, रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिसकी रिपोर्ट पर थाना गैंदाटोला में अपराध क्रमांक 04/2026, धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगांव श्रीमती मंजूलता बाज के पर्यवेक्षण में निरीक्षक कौशलेश देवांगन (थाना प्रभारी गैंदाटोला) एवं निरीक्षक विनय पम्मार (प्रभारी सायबर सेल राजनांदगांव) के नेतृत्व में थाना गैंदाटोला पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।

टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर ट्रैक्टर को ग्राम खुर्सीपार, चिरपोटा जंगल क्षेत्र से बरामद किया गया।

साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक अपचारी बालक को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में बताया कि उसने योगेश साहू, देवेन्द्र साहू, यशवंत कुमार नेताम एवं अजय कुमार के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 05 X 8600 ग्राम साकरदाहरा, थाना डोंगरगांव के पास मिली, जिसमें चारों आरोपी सवार थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर चारों आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार एवं पेचकस जप्त किए गए।

READ ALSO  राजनांदगांव : खेलो इंडिया में मेघापाल को मिला गोल्ड, 77 किलो में टॉप…

दिनांक 20.01.2026 को चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। अपचारी बालक को पृथक से माननीय किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना गैंदाटोला प्रभारी निरीक्षक श्री कौशलेश देवांगन, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक श्री विनय पम्मार थाना गैंदाटोला से सउनि.मेघनाथ सिन्हा, आर0 मोहित साहू, आर0 नरेश प्रधान, सायबर सेल से आर0 परिवेश वर्मा, मनीष वर्मा, हेमंत साहू, आदित्य राजपूत का सराहनीय कार्य रहा।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: चरित्रहीन होने की शंका पर पत्नी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins