Uncategorizedक्राइमराजनांदगांव जिला

Rajnandgaon.नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

By kadwaghut|14 Jan 2026, 9:48 PM
f X W

छुरिया पुलिस ने बसंतपुर पुलिस के सहयोग से की कार्रवाई 

Advertisement
Advertisement

राजनांदगाँव। छुरिया क्षेत्र की एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में छुरिया पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती हो गई थी और उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले में जिला अस्पताल की सूचना के बाद बसंतपुर पुलिस की मदद से छुरिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छुरिया क्षेत्र के आटरा के निवासी आरोपी कोमल पिता पंचू साहू उम्र 20 वर्ष को छुरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।  12 जनवरी 2026 को थाना बसंतपुर को जिला अस्पताल से एक अस्पताली मेमो प्राप्त हुआ, जिसके अनुसार एक नाबालिग पीड़िता उम्र 15 वर्ष डिलिवरी होकर इलाजरत है। मेमो जांच दौरान पीड़िता के पिता ने एक लिखित आवेदन पत्र दिया जिसमें आरोपी कोमल साहू ने उसकी नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाया। इससे उसकी लड़की गर्भवती हो गई और उसने एक पुत्री को जन्म दिया है।

इस शिकायत पर प्रथम दृष्टया धारा 64(2) (m), 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर बिना नंबरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण का मूल घटना स्थल थाना छुरिया का होने से प्रारंभिक विवेचना बाद असल नंबरी अपराध पंजीबद्ध हेतु थाना बसंतपुर से केस डायरी थाना छुरिया प्राप्त होने पर थाना छुरिया में असल नंबरी का उक्त धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

READ ALSO  मोहला : 12 व 14 अक्टूबर को होगी सेना भर्ती रैली…

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा प्रकरण में त्वरित विवेचना कार्रवाई कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देश दिए जाने व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में थाना बसंतपुर के सहयोग से छुरिया पुलिस द्वारा मामले में विवेचना त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कोमल साहू पिता को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी कोमल ने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद आज 14 जनवरी 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins