छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अफसरों की निगरानी में तगड़ी सुरक्षा के बीच गोपनीय सामग्री का वितरण…

By lokesh sharma|09 Apr 2026, 11:43 AM
f X W

राजनांदगांव , अफसरों की निगरानी में तगड़ी सुरक्षा के बीच 12वीं बोर्ड की गोपनीय सामग्री का बुधवार को स्टेट हाई स्कूल से वितरण किया गया। प्रदेश में 14 मार्च को 12वीं बोर्ड में आयोजित हिन्दी विषय के प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा को निरस्त किया गया था। अब 10 अप्रैल को सुबह 9 से दोपहर 12:15 बजे तक दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस बार अफसरों की निगरानी में गोपनीय सामग्री का वितरण हुआ। बसों से रवाना कर प्रश्न पत्रों को संबधित थानों में सुरक्षित किया गया है।

Advertisement
Advertisement

जिले में 88 परीक्षा केंद्र बने है। रेनू पिल्ले मंडल अध्यक्ष, सुरुचि सिंह सीईओ जिला पंचायत ने वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। डीइओ प्रवास कुमार सिंह बघेल, नोडल अधिकारी विश्वास कुमार डिप्टी कलेक्टर, जिला परीक्षा नोडल अधिकारी मनोज चौहान ने गोपनीय सामग्री को बसों से संबंधित थानों के लिए रवाना किया। जिला परीक्षा प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया जिले में 88 परीक्षा केन्द्र बने है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : 10 साल के कमलेश को मिला कृत्रिम पैर, अब मंजिल की ओर बढ़ेंगे कदम ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins