छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी: वृद्धजन वार्ड और पोषण पुनर्वास केंद्र शुरू, दोनों में 10-10 बेड की सुविधा…

By kadwaghut|21 Oct 2026, 11:10 AM
f X W

राजनांदगांव , जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण बनाने कदम उठाया गया। मेयर मधुसूदन यादव ने 10 बेड का वृद्धजन वार्ड, 10 बेड का पोषण पुनर्वास केंद्र एनआरसी, 3 बेड का दर्द एवं प्रशामक देखभाल वार्ड का लोकार्पण किया। तीनों सुविधाएं उन वर्गों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित की गई हैं, जिन्हें अतिरिक्त देखभाल और सहयोग जरूरत पड़ती है।

वृद्धजन वार्ड वरिष्ठों को समर्पित चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने बनाया गया है। पोषण पुनर्वास केंद्र कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार, दर्द एवं प्रशामक देखभाल वार्ड गंभीर बीमारियों से पीड़ितों को राहत और देखभाल उपलब्ध कराने बनाया गया है। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. एनआर नवरत्न, सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र प्रसाद, अविन चौधरी, जिला एनसीडी कंसल्टेंट डॉ. विकास राठौर, गुरमुख वाधवा आदि मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बलरामपुर जिले को ₹202.65 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 1,863 कार्यों का भूमिपूजन और 146 कार्यों का लोकार्पण

Related Articles

2

Back to top button