छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: शांति भंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

By kadwaghut|28 Dec 2025, 9:51 PM
f X W

थाना लालबाग पुलिस की कार्रवाई, नववर्ष से पूर्व असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा

राजनांदगांव. नववर्ष के अवसर पर जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस राजनांदगांव द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के निर्देशानुसार अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

शांति भंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसडीएम न्यायालय में पेश

इसी क्रम में दिनांक 28/12/2025 को नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक राजेश साहू के नेतृत्व में थाना लालबाग पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग एवं चेकिंग की गई।
अभियान के दौरान शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए दो अनावेदकों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अनावेदकगण—

  1. भुपेश सिन्हा, पिता स्व. सरजुराम सिन्हा, उम्र 23 वर्ष, निवासी पुराना ढाबा, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
  2. पुरुषोत्तम साहू, पिता भरत साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी कोटरासरार, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

उक्त दोनों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत इस्तगाशा तैयार कर माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM), राजनांदगांव के न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नववर्ष के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: विवाद करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG: देश के अग्रणी राज्यों में होगी छत्तीसगढ़ की पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins