बिज़नेस

Silver Price Today: 2 दिन में ₹13,000 महंगी, 26 दिसंबर 2025 को सोना भी चढ़ा

By Priyanshu|27 Dec 2025, 10:19 AM
f X W

Silver Price Today: शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अगर बुधवार, 24 दिसंबर 2025 से तुलना करें, तो सिर्फ दो दिनों में चांदी 13 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा महंगी हो गई है। सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि आज सोने के दामों में भी बढ़त दर्ज की गई है।

IBJA के मुताबिक सोने का आज का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी रेट के अनुसार, 24 दिसंबर 2025 को 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,25,150 प्रति 10 ग्राम था, जो बढ़कर 26 दिसंबर 2025 को ₹1,26,329 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि IBJA शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार की छुट्टियों में रेट जारी नहीं करता।

चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, कीमत ₹2.32 लाख के पार

अगर चांदी की बात करें तो इसमें तेजी और भी ज्यादा देखने को मिली। 19 दिसंबर 2025 को 999 शुद्धता वाली चांदी का रेट ₹2,00,336 प्रति किलो था, जो आज 26 दिसंबर 2025 को बढ़कर ₹2,32,100 प्रति किलो हो गया है।

यानी महज एक हफ्ते में चांदी की कीमत में भारी उछाल आया है।

Gold-Silver Price 26 December 2025 (लेटेस्ट रेट)

धातुशुद्धताबुधवार शाम का रेटशुक्रवार सुबह का रेटकितना महंगा?
सोना (10 ग्राम)999 (24 कैरेट)₹136,627₹137,914₹1,287
सोना (10 ग्राम)995 (23 कैरेट)₹136,080₹137,362₹1,282
सोना (10 ग्राम)916 (22 कैरेट)₹125,150₹126,329₹1,179
सोना (10 ग्राम)750 (18 कैरेट)₹102,470₹103,436₹966
सोना (10 ग्राम)585 (14 कैरेट)₹79,927₹80,680₹753
चांदी (1 किलो)999₹218,983₹232,100₹13,117

बुधवार को क्या थे सोने-चांदी के रेट?

सोना (999 शुद्धता)

  • सुबह: ₹136,635 प्रति 10 ग्राम
  • शाम: ₹136,627 प्रति 10 ग्राम

चांदी (999 शुद्धता)

  • सुबह: ₹218,954 प्रति किलो
  • शाम: ₹218,983 प्रति किलो

गहने खरीदने से पहले ये बात जरूर जान लें

IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में मान्य होते हैं, लेकिन इनमें GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते। यही वजह है कि जब आप बाजार में गहने खरीदते हैं, तो फाइनल कीमत IBJA रेट से ज्यादा होती है। IBJA के रेट से अलग-अलग प्योरिटी के सोने और चांदी के स्टैंडर्ड भाव की सही जानकारी मिलती है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button