छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बढ़ी बदमाशों की हिम्मत …

By kadwaghut|17 Sep 2026, 4:48 PM
f X W

रायपुर: रायपुर जिले के खरोरा इलाके में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात हुई। रेस्टहाउस के सामने किराना दुकान के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र और सोने का हार झपट लिया। वारदात के बाद आरोपी बाइक से तेज रफ्तार में फरार हो गए। फिलहाल खरोरा थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, खरोरा निवासी साहू परिवार मूल रूप से इल्दा गांव का रहने वाला है। परिवार बुधवार 16 सितंबर को निजी काम से बाजार आया था। काम पूरा करने के बाद सभी वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेस्टहाउस के सामने किराना दुकान के पास ब्रेकर के आसपास बाइक सवार बदमाशों ने महिला को निशाना बनाया।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाश महिला के करीब पहुंचे और अचानक उसके गले से मंगलसूत्र और सोने का हार झपट लिया। महिला और उसके परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपी बाइक से तेज रफ्तार में फरार हो गए। अचानक हुई वारदात से महिला घबरा गई। आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी बालोद बाजार की तरफ भागे। लोगों ने उनका पीछा किया, लेकिन बुडेरा चौक के आगे बदमाश किस रास्ते से फरार हुए, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी।

घटना की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल के साथ आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान और बाइक नंबर पता करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात से पहले बदमाश महिला का पीछा तो नहीं कर रहे थे। आरोपियों के भागने वाले रास्ते पर लगे कैमरों की फुटेज भी जुटाई जा रही है। आसपास के इलाकों में भी आरोपियों के बारे में जानकारी ली जा रही है।

READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ ओटी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button