छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिलारायपुर जिला

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का ऐलान: 29 से 31 दिसंबर तक ‘काम बंद–कलम बंद’ आंदोलन, सरकारी कामकाज रहेगा ठप…

By kadwaghut|26 Dec 2025, 12:11 PM
f X W

रायपुर | CG Strike News

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने अपनी 11 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर 29 से 31 दिसंबर 2025 तक तीन दिवसीय “काम बंद–कलम बंद” आंदोलन का ऐलान कर दिया है। इस आंदोलन के चलते प्रदेश भर में सरकारी कार्यालयों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित होने की संभावना है।

फेडरेशन द्वारा आंदोलन को सफल बनाने के लिए नवा रायपुर में टेबल-टू-टेबल संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से सभी विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों से प्रत्यक्ष संपर्क कर समर्थन जुटाया जा रहा है, जिससे आंदोलन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल सके।

राजपत्रित अधिकारी संघ का समर्थन

इस आंदोलन को और अधिक मजबूती तब मिली जब राजपत्रित अधिकारी संघ ने भी इसे अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया। अभियान में विभिन्न विभागों और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।

कर्मचारियों की चेतावनी

कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगें वर्षों से लंबित हैं और अब और प्रतीक्षा संभव नहीं है। यह आंदोलन अधिकारों की निर्णायक लड़ाई है।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि
29, 30 और 31 दिसंबर को नवा रायपुर सहित पूरे प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में हड़ताल पूरी ताकत से सफल की जाएगी।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: भाजपा कार्यालय के सामने पलटा सब्जियों से भरा ट्रक

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, सातों नमूने जांच में अमानक…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins