छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : 30 वर्षीय हिन्दू युवक  की हत्या के मामले में हिन्दू जागरण मंच ने आक्रोश जताया।

By lokesh sharma|23 Dec 2025, 9:36 AM
f X W

राजनांदगांव, बांग्लादेश के मयम सिंह इलाके में 30 वर्षीय दीपू चंद्र दास की हत्या के मामले में हिन्दू जागरण मंच ने आक्रोश जताया। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर सोमवार दोपहर कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया बिना किसी कारण केवल हिन्दू होने के कारण युवक को अर्ध नग्न किया, बीच चौराह में मारपीट की और उसे जिंदा जला दिया गया। हिन्दुओं को प्रताड़ित कर उनका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा है। धर्म परिवर्तन नहीं करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

बांग्लादेश ने इस घटना को अंजाम देकर भारत के करोड़ों हिन्दुओं को ठेस पहुंचाई है। हिन्दू जागरण मंच ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंप कर हिन्दुओं पर होने वाले अत्याचार पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुशील लड्‌ढा, हरीश भानुशाली, आनंद गुप्ता, प्रभात गुप्ता, नीलू साहू, सविता बोस, मनोज गोलछा, महेन्द्र जंघेल, मुकेश सोनी, विष्णु सिन्हा, कुबेर साहू, राजू साहू मौजूद थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  साइबर ठगी से बचने का एआर रहमान ने दिया मंत्र, अनजान लिंक-मैसेज से रहें दूर

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins