DPR छत्तीसगढ समाचारसूरजपुर जिला

CG : विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर शिव पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

By kadwaghut|21 Mar 2026, 4:08 PM
f X W

सूरजपुर/ विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर शिव पार्क सूरजपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र सूरजपुर एवं रामानुजनगर के समस्त वन कर्मचारी उपस्थित रहे। उनके द्वारा पौधा रोपण किया गया।

Advertisement
Advertisement

उपवनमंडल अधिकारी अशोक कुमार तिवारी के द्वारा विश्व वानिकी दिवस के  उद्देश्य के बारे में बताया गया कि  सभी प्रकार के वनों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करना है। इस दिन वनीकरण और वनों के पारिस्थितिक तंत्र के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता हैl


विश्व वानिकी दिवस का मुख्य उद्देश्य: वनों की कटाई को रोकना, जैव विविधता की रक्षा करना, और लोगों को वनों के आर्थिक व पर्यावरणीय महत्व के बारे में बताना। यह दिन हमें याद दिलाता है कि जंगल ऑक्सीजन, वर्षा का पानी और पर्यावरण संतुलन के लिए अनिवार्य है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेवा-संकल्प अभियान : महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता को मिल रही नई उड़ान

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins