छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : जल जीवन मिशन से पेयजल की समस्या का हुआ समाधान, ग्राम रेंगाकठेरा के प्रत्येक घरों तक नल से पहुंच रहा स्वच्छ जल

By kadwaghut|20 Dec 2025, 1:53 PM
f X W

जल जीवन मिशन से पानी की समस्या का हुआ समाधान

राजनांदगांव। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत माथलडबरी अंतर्गत आने वाले ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ जल पहुंचने से गांव की तस्वीर बदल गयी है। ग्राम रेंगाकठेरा में लगभग 260 परिवार रहते हैं, जिन्हें पीने के लिए घर में ही स्वच्छ जल मिलने लगा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जल की उपलब्धता को सुनिश्चित की जा रही है। जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पानी पहुंचाना है। जिससे ग्रामीण जीवन में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।

सरपंच मधु ओमेश यदु ने बताया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत लगभग 260 नल कनेक्शन स्थापित किया गया है, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पानी प्राप्त हो रहा है। स्वच्छ पानी की उपलब्धता से जल जनित बीमारियों में कमी आयी है, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। मिशन के अंतर्गत जल संरक्षण और कुशल उपयोग के लिए जागरूकता कार्यक्रम सतत चलाये जा रहे हैं। जिससे दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित की जा सके। ग्राम हर घर जल घोषित हो गया है। गांव की निवासी ममता यदु ने बताया कि जल जीवन मिशन से न केवल पानी की समस्या का समाधान हुआ है, बल्कि यह ग्रामीण विकास और आर्थिक समृद्धि का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बन गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : पहले प्यार का इजहार, फिर शादी का वादा, गर्भवती हुई युवती तो मुकर गया बॉयफ्रेंड ...

Related Articles

Back to top button