गरियाबंद जिलाछत्तीसगढ़

CG : झाड़ियों में मिली महिला की अधजली लाश,मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

By kadwaghut|19 Dec 2025, 3:46 PM
f X W

गरियाबंद। गरियाबंद में आज सुबह लगभग 10 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रिहायशी इलाके में मौजूद साईं मंदिर के झाड़ियों में एक महिला की अधजली लाश मिली. दो दिन की कवायद के बाद हुई शिनाख्ती में पहचान माजरकट्टा स्कूल में पदस्थ शिक्षिका जिनेश्वरी कुर्रे के रूप में किया गया.

Advertisement
Advertisement

घटना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस और पुलिस के आला अफसर पहुंच मौका मुआयना किया है. दिन-दहाड़े हुई इस वारदात की किसी को भनक तक नहीं लगी. मामला संगीन होने के कारण अधिकारियों के निगरानी में मामले की जांच की जा रही है. एडिशनल एसपी जितेन्द्र चंद्राकर ने बताया कि शिक्षिका आज सुबह घर से निकली थी, फिर साईं मंदिर के झाड़ियों के पीछे शव मिला है. खुद से आग लगाई हो इसके भी कोई प्रमाण घटना स्थल पर नजर नहीं आया. मामले में हर पहलू पर जांच किया जा रही है.

एक दिन पहले परिवार के साथ उत्सव में शामिल थी

गरियाबंद सिविल लाइन वार्ड की रहने वाली मृतिका शादीशुदा है, उनके बच्चे भी है. 18 दिसम्बर को आयोजित जयंती समारोह में परिवार के साथ शामिल हुई थी. मामले में घरेलू विवाद का एंगल नजर आ रहा है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जायेगा.मृतका की मोबाइल पुलिस ने जप्त कर लिया है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सुकमा में BEO पर ACB का शिकंजा, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोचा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins