छत्तीसगढ़

CG : मकान से 34 गैस सिलेंडर जब्त, अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़ …

By lokesh sharma|11 Mar 2026, 10:37 AM
f X W

जगदलपुर। शहर में घरेलू गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में एक घर पर छापा मारकर 34 गैस सिलेंडर और रिफिलिंग पाइप जब्त किए गए हैं। मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खाद्य विभाग की टीम को राउतपारा स्थित बालाजी केयर हॉस्पिटल के पास एक घर में अवैध गैस भंडारण और रिफिलिंग की सूचना मिली थी।

Advertisement
Advertisement

कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर मंगलवार को टीम ने प्रशांत महाजन के घर दबिश दी। जांच के दौरान घर के अंदर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मिले, जिनके संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके।

टीम ने मौके से 24 घरेलू गैस सिलेंडर और 10 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए। इसके साथ ही गैस चोरी और रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले तीन रिफिलिंग पाइप भी बरामद हुए।

खाद्य नियंत्रक घनश्याम राठौर ने बताया कि, गैस की कालाबाजारी रोकने और उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के दौरान खाद्य निरीक्षक शेख अब्दुल कादिर, उमेश चौधरी, हेमंत ब्रह्मभट्ट और पायल वर्मा मौजूद रहे। प्रशासन ने शहर में अवैध गैस कारोबार पर लगातार निगरानी रखने की बात कही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : पानी के छींटे फिर तीन थप्पड़...ऐसे 16 साल के नाबालिग ने की रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की हत्या ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins