छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: अवैध गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई -NDPS प्रकरण में जप्त बोलेरो पिकअप 4.92 लाख रुपये में नीलाम

By kadwaghut|17 Dec 2025, 5:42 PM
f X W

राजनांदगांव। जिले में अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव पुलिस ने थाना बोरतलाव के एनडीपीएस प्रकरण में जप्त एक बोलेरो पिकअप वाहन की नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न कराई है। अपराध क्रमांक 11/25 धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत जप्त बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक CG-10-BQ-0634 को राजसात उपरांत 4,92,911 रुपये में नीलाम किया गया। नीलामी से प्राप्त संपूर्ण राशि शासन के कोषालय में जमा करा दी गई है।

Advertisement
Advertisement

जिला दण्डाधिकारी, राजनांदगांव के आदेशानुसार जप्त वाहनों की नीलामी हेतु गठित समिति द्वारा वाहन का विधिवत निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया। समिति में लोक निर्माण विभाग (ई/एम.), क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय एवं पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल रहे। राज्य शासन के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रम एमएसटीसी (MSTC Ltd.) के माध्यम से ऑनलाइन नीलामी कराई गई, जिससे अधिक से अधिक बोलीदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित हो सकी।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 30 मार्च 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ओडिशा से गांजा खरीदकर मध्यप्रदेश के सागर ले जाया जा रहे 243.54 किलोग्राम गांजा को जब्त किया था, जिसकी अनुमानित कीमत 36,53,100 रुपये थी। गांजा बोलेरो पिकअप के ट्राली में सब्जी की टोकरी में छिपाकर ले जाया जा रहा था। मौके से संतोष पाल एवं दिलावर अली को गिरफ्तार किया गया था, जबकि विवेचना के दौरान फरार आरोपी आमीर एवं गांजा खरीददार काले बहादूर को सागर (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार किया गया। विवेचना पूर्ण कर आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया जा चुका है।

पुलिस की इस कार्रवाई को गांजा तस्करी के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार के रूप में देखा जा रहा है, जिससे अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

READ ALSO  CG : चिल्फी में 51 लाख रुपए की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण…

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins