छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26, आज कुल 6 प्रकरणों में 20 लाख 13 हजार 760 रूपए मूल्य के 649.60 क्विंटल (1624 बोरा) अवैध धान जप्त

By kadwaghut|04 Dec 2025, 12:22 PM
f X W

अब तक कुल 144 प्रकरणों में 5 करोड़ 46 लाख 27 हजार 766 रूपए मूल्य के 17621.86 क्विंटल (44055 बोरा) अवैध धान एवं 8 वाहन जप्त

Advertisement
Advertisement


राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज कुल 6 प्रकरणों में 20 लाख 13 हजार 760 रूपए मूल्य के 649.60 क्विंटल (1624 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 144 प्रकरणों में 5 करोड़ 46 लाख 27 हजार 766 रूपए मूल्य के 17621.86 क्विंटल (44055 बोरा) अवैध धान एवं 8 वाहन जप्त किया गया है।


प्राप्त जानकारी अनुसार आज राजनांदगांव अनुविभाग में 2 प्रकरण में 17 लाख 53 हजार 360 रूपए मूल्य के 565 क्विंटल (1414 बोरा) अवैध धान, डोंगरगढ़ अनुविभाग में 3 प्रकरण में 2 लाख 29 हजार 400 रूपए मूल्य के 74 क्विंटल (185 बोरा) अवैध धान एवं डोंगरगांव अनुविभाग में कुल 1 प्रकरणों में 31 हजार रूपए मूल्य के 10 क्विंटल (25 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया है। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक राजनांदगांव अनुविभाग में कुल 59 प्रकरणों में 3 करोड़ 19 लाख 13 हजार 880 रूपए मूल्य के 10294.80 क्विंटल (25737 बोरा) अवैध धान व 2 वाहन, डोंगरगढ़ अनुविभाग में 42 प्रकरण में 1 करोड़ 8 लाख 91 हजार 106 रूपए मूल्य के 3513.26 क्विंटल (8783 बोरा) अवैध धान व 2 वाहन तथा डोंगरगांव अनुविभाग में कुल 43 प्रकरणों में 1 करोड़ 18 लाख 22 हजार 780 रूपए मूल्य के 3813.80 क्विंटल (9535 बोरा) अवैध धान एवं 4 वाहन जप्त किया गया है।

READ ALSO  भगवान गणेश से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना


जिले में कोचियों एवं बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले के 1500 छोटे एवं बडे मंडी अनुज्ञप्तिधारियों को सूचीबद्ध कर अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं खाद्य व मंडी के अधिकारियों को जांच कर अवैध रूप से भंडारित धान जप्त किए जाने तथा सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिये गये है। जिले में अंतर्राज्यीय अवैध धान आवक के रोकथाम हेतु जिले में कुल 3 अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट बोरतलाब, पाटेकोहरा एवं कल्लूबंजारी स्थापित किया गया है। जहां पर मंडी, नगर सेना, वन विभाग एवं राजस्व के अधिकारियों द्वारा तीन पालियों में 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins