छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बिजली कटौती से नहीं भर रही हैं टंकियां, कई वार्डों में सप्लाई ठप…

By kadwaghut|24 Aug 2026, 11:00 AM
f X W

राजनांदगांव , ओवरहेड टंकियों के समय पर नहीं भर पाने से नल नहीं खुल पा रहे हैं। ऐसी स्थिति शहर के कई वार्डों में बनी हुई है। शनिवार-रविवार को भी कई वार्डों में सुबह और शाम में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। निगम इसके पीछे बिजली आपूर्ति ठप पड़ने को बता रही है।

निगम अफसरों का दावा है कि तेज बारिश के दौरान मोहारा फिल्टर प्लांट एरिया में शनिवार रात बिजली बंद रही। इससे ओवरहेड टंकियों को नहीं भरा जा सका। ​इसके चलते सुबह नल नहीं खुले। रविवार सुबह सहदेव नगर, अनुपम नगर, कौरिनभांठा सहित आसपास के वार्डों में नल नहीं खुल सकें। यही स्थिति रविवार शाम में भी बनी रही।

बजरंगपुर नवागांव, ढाबा सहित आसपास के वार्डों में शाम में पानी नहीं आया। बारिश के दौरान आए दिन ऐसी स्थिति बन रही हैं। जिससे पीने के पानी के ​लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बारिश के सीजन में संकट का दौर चल रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेंट्रिंग प्लेट, टेंट हाउस, ट्रैक्टर एवं मिक्सर मशीन का संचालन कर रहीं हैं सुमित्रा ...

Related Articles

Back to top button