छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आरागांव में शुरू हुआ एनएसएस का 7 दिवसीय शिविर, किया जागरूक…

By kadwaghut|26 Oct 2026, 3:33 PM
f X W

राजनांदगांव , मिनीमाता शासकीय पॉलिटेक्निक की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने ग्राम आरागांव में सात दिवसीय विशेष शिविर लगाया। शिविर की शुरुआत 23 अक्टूबर को हुई। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज सेवा, स्वच्छता, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना है।

मुख्य अतिथि जिला संगठक गुलामे मुस्तफा अंसारी और मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी शुभाजीत डे रहे। इसके साथ ही ग्राम आरागांव के सरपंच, उपसरपंच और पंचगण भी विशेष रूप से शामिल हुए। अतिथियों ने एनएसएस के आदर्श वाक्य मैं नहीं, बल्कि आप को आत्मसात करने पर बल दिया। उन्होंने स्वयंसेवकों को अनुशासन, समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह शिविर विद्यार्थियों को समाज की वास्तविक परिस्थितियों से रूबरू कराता है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मोनिका दास ने आभार व्यक्त किया।

शिविर के दौरान होंगी विभिन्न गतिविधियां: सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति, टीबी मुक्त भारत अभियान, डोर-टू-डोर सर्वेक्षण, तालाब सफाई, सड़क व साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और बौद्धिक परिचर्चाओं जैसी विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां होंगी। इसके माध्यम से ग्रामीणों में जागरूकता लाएंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : वन औषधि पादप बोर्ड ने पारंपरिक वैद्यों को किया नजरअंदाज, राज्योत्सव में आमंत्रण का इंतजार ...

Related Articles

2

Back to top button