छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : जिले में सघन कुष्ठ खोज अभियान 31 दिसंबर तक

By kadwaghut|11 Dec 2025, 8:27 PM
f X W

     
    मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 31 दिसंबर 2025 तक जिले में सघन कुष्ठ खोज अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मितानीनों और ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों द्वारा घर-घर सर्वे कर संभावित मरीजों की पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।


      सीएमएचओ डॉ. विजय खोब्रागढ़े के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकास खंडों में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के सम्बन्ध में जिले के कुष्ठ नोडल अधिकारी डॉ. एसआर कोवाची ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मितानीनों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा संभावित रोगियों की पहचान कर उनकी जाँच और आवश्यक उपचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुष्ठ के प्रसार को रोकने के लिए रोग की प्रारंभिक अवस्था में पहचान और समय पर उपचार बेहद आवश्यक है।


      अभियान के सफल संचालन और सतत निगरानी के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कुष्ठ की पहचान मुख्य रूप से त्वचा की संवेदनशीलता, दाग-धब्बे, सुन्नपन, गठाने, मोटापन और आंख-पलकों की स्थिति जैसी लक्षणों के आधार पर की जाएगी। डॉ. कोवाची ने बताया कि इन लक्षणों में से कोई भी दिखाई देने पर तुरंत स्थानीय कार्यकर्ता या मितानिन से संपर्क कर जांच कराना आवश्यक है। सीएमएचओ ने जनसामान्य से अपील की है कि किसी भी प्रकार की कुष्ठ की शंका होने पर स्वास्थ्य टीम से जांच कराएं और अभियान में सहयोग प्रदान करें, ताकि जिले को कुष्ठ मुक्त बनाया जा सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रायपुर के लाभांडी BSUP कॉलोनी में युवक की हत्या, मौके पर पहुंचे DCP समेत वरिष्ठ अधिकारी ...

Related Articles

2

Back to top button