छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नशामुक्ति आमसभा ग्राम पंचायत भोथीपार खुर्द में आयोजित

By kadwaghut|04 Oct 2025, 8:01 PM
f X W

राजनांदगांव। ग्राम पंचायत भोथीपार खुर्द में गत दिवस नशा मुक्ति एवं साइबर क्राइम जागरूकता का आम सभा का आयोजन किया गया।जिसमें सुरगी थाना प्रभारी श्री शंकर गिरी गोस्वामी जी आमसभा में सम्मिलित होकर ग्रामवासियों को नशा अवैध शराब गांजा बिक्री सट्टा अन्य प्रकार के नशा प्रदार्थ बेचना और गांव के शांति भंग करना अपराध है ऐसे अपराध के सूचना मिलने पर ठोस कार्रवाई के आश्वाशन के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी साइबर क्राइम के प्रति थाना प्रभारी श्री गिरी गोस्वामी द्वारा जागरूकता किया ।

राजनांदगांव : नशामुक्ति आमसभा ग्राम पंचायत भोथीपार खुर्द में आयोजित

गांव में शांति बनाए रखने के लिए अवैध शराब गांजा बिक्री शराब पीकर शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के लिए आर्थिक दंड भी रखा गया । जिसमें प्रमुख रूप से गांव में महिला शक्ति बढ़ चढ़ के हिस्सा लिए सरपंच आम सभा में थाना प्रभारी श्री गिरी गोस्वामी सरपंच जितेंद्र साहू उपरपंच पाशपाल साहू, गोपाल साहू, जागेश्वर सिंह, सुरेश साहू, अशोक साहू , लोमसिंह महर कोतवाल, चित्रांगद साहू, महिला समूह से चित्ररेखा साहू, मंजू साहू, झुनिया विश्वकर्मा ,सीमा साहू, गंगा साहू, सरस्वती सिन्हा,नर्मदा साहू पूर्व सरपंच, अनीता साहू ,किरण साहू,टेक्स्वरी साहू, सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवाशी नशा मुक्ति आमसभा में सम्मिलित हुए ।

इसे भी पढ़े :  RAJNANDGAON: पुलिस की कार्रवाई : बासपाई पारा में रास्ता रोककर गाली-गलौच करने वाले आरोपी जेल भेजे गए

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बरसात की कठिन राहों से सुगम आवागमन की ओर - पीएम जनमन सड़कों का काम शुरू ...

Related Articles

Back to top button