मध्य प्रदेश

पन्ना में किस्मत की चमक, 15.34 कैरेट का उच्च गुणवत्ता वाला हीरा निकला, खदान से बड़ी खोज

By Admin|10 Dec 2025, 3:12 PM
f X W

पन्ना
मध्यप्रदेश की हीरों की नगरी पन्ना एक बार फिर सुर्खियों में है। कृष्णा कल्याणपुर ग्राम की एक निजी खदान से 15.34 कैरेट वजन का उच्च गुणवत्ता वाला जेम्स क्वालिटी हीरा निकला है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस हीरे की अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है, जिसे इस साल की अब तक की सबसे बड़ी खोज माना जा रहा है। खदान संचालक सतीश खटीक ने बताया कि उन्होंने 20 दिन पहले खुदाई शुरू की थी। मंगलवार को नियमित कार्य के दौरान जमीन के भीतर चमकता हुआ पत्थर नजर आया।

 जांच में वह उच्च श्रेणी का हीरा निकला। खदान के दो पार्टनर हैं और दोनों की दो-दो बहनें हैं। सतीश का कहना है कि इस हीरे की नीलामी से मिलने वाली राशि परिवारिक ज़रूरतों और बहनों की शादी में खर्च की जाएगी। नियमानुसार हीरे को पन्ना जिला हीरा कार्यालय में जमा कराया गया है। 

अब विशेषज्ञों द्वारा इसका औपचारिक मूल्यांकन किया जाएगा और नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी। अधिकारियों के मुताबिक यह हीरा इस वर्ष का सबसे बड़ा और सबसे बेहतरीन हीरा है। इस खोज से स्थानीय खनिकों और क्षेत्र के लोगों में नई उम्मीद और उत्साह भर गया है। पन्ना की धरती पहले भी कई दुर्लभ और विशाल हीरे दे चुकी है, और यह नई खोज एक बार फिर साबित करती है कि यहां की मिट्टी में छिपी चमक पूरी दुनिया को चकित कर सकती है। 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  कुपोषण से लड़ाई और बच्चों का विकास, आंगनवाड़ियों को मजबूत बनाने की जरूरत

Related Articles

2

Back to top button