छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : जरूरतमंदों के लिए सुनहरा अवसर पीएम उज्जवला योजना में मिलेंगे अतिरिक्त निशुल्क एलपीजी कनेक्शन…

By kadwaghut|10 Dec 2025, 3:27 PM
f X W

राज्य स्तरीय निर्देशक SLC श्री नीतिन चौहान पत्रकार वार्ता में बताया

राजनांदगांव, देश के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए केंद्र सरकार ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के अंतर्गत 25 लाख अतिरिक्त निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन स्वीकृत किए गए हैं। आज प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में राज्य स्तरीय निर्देशक (SLC) श्री नीतिन चौहान ने इस निर्णय की विस्तार से जानकारी दी।


श्री चौहान ने बताया कि यह निर्णय आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती रसोई ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना ने पिछले वर्षों में ग्रामीण परिवारों के जीवनस्तर और स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण सुधार किया है। गरीब परिवारों की वयस्क महिलाएँ जिनके परिवार में पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं है पात्रता वंचना/घोषणा पत्र के आधार पर तय होगी ।

जिला उज्ज्वला समिति (DUC) द्वारा सत्यापन किया जाएगा। आवश्यक दस्तावेज़ KYC फॉर्म (फोटो सहित) निवास प्रमाण (यदि आधार में पता भिन्न है) परिवार संरचना दस्तावेज़ (राशन कार्ड/राज्य का प्रमाण पत्र) परिवार के सभी वयस्क सदस्यों का आधार बैंक पासबुक विवरण वंचना घोषणा पत्र प्रवासी परिवारों के लिए POA और परिवार संरचना हेतु स्व-घोषणा पत्र भी मान्य रहेगा। नज़दीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर जाकर ऑनलाइन आवेदन : pmuy.gov.in CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ नए PMUY कनेक्शन के साथ लाभार्थियों को निःशुल्क पैक प्रदान किया जाएगा जिसमें शामिल होंगे डिपॉज़िट-रहित सिलेंडर प्रेशर रेगुलेटर सुरक्षा होज़ DGCC कार्ड प्रशासनिक शुल्क माफ साथ ही निःशुल्क गैस चूल्हा और पहला रिफिल भी OMCs द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। मई 2016 में प्रारंभ हुई उज्ज्वला योजना के तहत अब तक 10.33 करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। FY 2019-20 में प्रति परिवार 3.01 रिफिल/वर्ष FY 2024-25 में बढ़कर 4.47 रिफिल/वर्ष यह योजना महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार, घरों में धुएँ के प्रदूषण में कमी और घरेलू श्रम को घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अधिक जानकारी के लिए नज़दीकी LPG गैस एजेंसी या CSC केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।

READ ALSO  ‘मन की बात’ से 140 करोड़ देशवासियों से जुड़ते हैं: साय
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button