कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : चलती ट्रेलर में लगी आग, ड्राईवर ने कूदकर बचाई जान …

By lokesh sharma|11 Jun 2026, 12:40 PM
f X W

कोरबा। कोरबा-कुसमुंडा मार्ग पर बरमपुर मोड़ के पास बुधवार रात एक चलती ट्रेलर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया और नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस और एसईसीएल की दमकल टीम मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। जेकेटी कंपनी की 18 चक्का खाली ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 पीए 3348 कोरबा से कुसमुंडा की ओर जा रही थी। बुधवार की रात बरमपुर मोड़ के पास ट्रेलर के केबिन से अचानक चिंगारी निकलने लगी। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले आग ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। चालक ने तत्काल वाहन को सड़क किनारे रोका और सुरक्षित बाहर निकल गया। घटना की जानकारी आसपास मौजूद लोगों ने सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी को दी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग को भी अवगत कराया गया। इस बीच आग की लपटें केबिन से बढ़कर ट्रेलर के टायरों तक पहुंचने लगी थी। मार्ग से गुजर रहे लोग घटना का वीडियो बनाते रहे। कुछ देर बाद एसईसीएल कुसमुंडा की दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : 210 करोड़ की पेयजल योजना के बावजूद नियमित जलापूर्ति नहीं, लोग परेशान...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button