DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़

CG : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक

By kadwaghut|08 Dec 2025, 3:49 PM
f X W

एमसीबी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगर पंचायत खोंगापानी कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की प्रगति और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हेतु निकाय के जनप्रतिनिधियों, बीएलए, बीएलओ तथा अधिकारी/कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने चल रहे पुनरीक्षण कार्य की महत्ता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता ही निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता की आधारशिला है।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों तथा बीएलए को सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह करते हुए स्वच्छ एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने में सहयोग देने की अपील की। साथ ही बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई तथा कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों और कठिनाइयों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण एवं सटीक पुनरीक्षण कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य निर्वाचन), मुख्य नगरपालिका अधिकारी, अधीक्षक (सामान्य निर्वाचन), प्रोग्रामर, नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षदगण, राजनीतिक दलों के बीएलए, तथा संबंधित मतदान केंद्रों के बीएलओ उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  जसकरण सिंह बने 'प्लेयर ऑफ द मैच', अंकतालिका में बैलाडीला बुल्स चौथे और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स पांचवें स्था

Related Articles

Back to top button