छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: लॉज के सामने मिली अज्ञात युवक की लाश

By kadwaghut|25 Oct 2025, 10:33 AM
f X W

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ के एक लॉज के सामने एक अज्ञात युवक मृत अवस्था में मिला। मृतक पुरूष नीला रंग का फुलशर्ट और काला रंग का लोवर पहना है। मृतक के शव को सुरक्षित मरच्युरी अस्पताल में रखा गया है। बताया गया कि अज्ञात मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष होगी।

Advertisement
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी कमलेश ने 22 अक्टूबर को डोंगरगढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि शुभम लॉज दो दिन से बंद है। लॉज के सामने एक अज्ञात व्यक्ति पड़ा है, जो उठ नहीं रहा तथा अज्ञात व्यक्ति को उठाने के लिए पानी छिडक़कर देखा, तब भी वह नहीं उठ रहा था। जिसकी मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद लॉज का सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो वह व्यक्ति दोपहर 11 बजे आकर शुभम लॉज के पास लेटा है, जो रात्रि लगभग 7 बजे तक हरकत कर रहा था एवं हाथ-पैर हिला रहा था।

अज्ञात मृतक नीला रंग का फुलशर्ट व काला रंग का लोवर पहना है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 108/2025 धारा- 194 बीएनएसएस कायम कर जांच कार्रवाई में लिया गया है। अज्ञात मृतक के शव को मरच्युरी अस्पताल में रखा गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मुख्यमंत्री ने कहा - नई औद्योगिक नीति में टेक्सटाइल को थ्रस्ट सेक्टर का दर्जा, निवेश के साथ बड़े पैमाने पर खुलेंगे रोजगार के अवसर

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins