छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राज्य में सर्वाधिक रकबा समर्पण राजनांदगांव जिले में

By kadwaghut|04 Dec 2025, 8:35 PM
f X W

– जिला प्रशासन की अपील पर किसान कर रहे स्वेच्छा से रकबा समर्पण
राजनांदगांव । शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के 96 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किसानों से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। जिले में कुल 131437 कृषकों द्वारा कुल 149402.17 हेक्टेयर रकबा का पंजीयन कराया गया है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार किसानों को धोखे में रखकर अवैध धान किसानों के रकबे में धान बेचने का प्रयास करने वाले कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन की अपील पर जिले के किसानों द्वारा अपने उपज का सम्पूर्ण धान बेचने के बाद स्वेच्छा से रकबा समर्पण के कार्य में शासन का सहयोग किया जा रहा है। जिसके तहत आज ग्राम धरमुटोला के किसान सुनेश मंडावी द्वारा 4.14 एकड़, ग्राम मगरधोखरा के किसान गंगा बाई द्वारा 1.42 एकड़ एवं ग्राम हालेकोसा के किसान तिजऊ राम द्वारा 1.87 एकड़ रकबा का समर्पण किया गया है। इसी प्रकार आज 1015 किसानों ने स्वेच्छा से 239 एकड़ रकबा का समर्पण किया है। जिले में अब तक 5781 किसानों द्वारा स्वेच्छा से 1190.21 एकड़ रकबा समर्पण किया गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में जांच एजेंसी की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में कई ठिकानों पर दबिश, कारोबारियों के घर दस्तावेजों की जांच

Related Articles

2

Back to top button